जिलाधिकारी के आदेशों की सरेआम धज्जियां उडा रहे खनन माफिया , ट्रैक्टर ट्राली से भी किया जा रहा खनन का अवैध परिवहन संचालन*_
*सहारनपुर में खनन माफिया बेखोफ*
_*जिलाधिकारी के आदेशों की सरेआम धज्जियां उडा रहे खनन माफिया , ट्रैक्टर ट्राली से भी किया जा रहा खनन का अवैध परिवहन संचालन*_
_*सहारनपुर।*_ अवैध खनन व अवैध परिवहन संचालन को रोकने के लिए जहां जिले के तेजतर्रार व ईमानदार जिलाधिकारी
*मनीष बंसल* रात-दिन मेहनत कर रहे हैं वही खनन माफियाओं द्वारा यह कहावत है
*तू डाल-डाल हम पात-पात*
चरितार्थ करते हुए खनन माफिया अधिकारियों को धता बताते हुए बेहट क्षेत्र के असलमपुर बरथा खनन जोन में दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियों से दिन दहाड़े यमुना का सीना चीरने में लगे हुए हैं ! ये माफिया अवैध खनन करने के साथ-साथ अवैध परिवहन करने में भी लगे हैं। इन खनन माफियाओं के पीछे किसका हाथ हैं? यह चर्चा का विषय बना हुआ है।उक्त खनन माफियाओं को अधिकारियों का जरा सा भी भय नहीं हैं। अब देखना यह हैं कि अवैध खनन व परिवहन करने वाले इन खनन माफियाओं के खिलाफ अधिकारी इन पर कोई कार्रवाई करते है या नहीं?
_ *रिपोर्ट आरिफ खटाणा*_
Comments
Post a Comment