श्री राम काॅलेज के प्रांगण में गृह विज्ञान विभाग द्वारा नवरात्रों के उपलक्ष्य में दुर्गा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया
श्री राम काॅलेज के प्रांगण में गृह विज्ञान विभाग द्वारा नवरात्रों के उपलक्ष्य में दुर्गा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डाॅ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज़, श्रीराम काॅलेज काॅर्डिनेटर डा0 प्रेरणा मित्तल एवं विशिष्ट अतिथियों, अनुराधा वर्मा, प्रीति भारद्वाज, साधना मेहता, मधु गर्ग, रीनू गुप्ता, सपना सिंघल आदि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम की दुर्गा वंदना द्वारा शुरूआत करते हुए बी0एस0सी होमसाइंस की छात्राओं ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसके अन्तर्गत गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने बढ चढ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक गीतो पर सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोह लिया। बी0एस0सी0 होमसाइंस प्रथम वर्ष की छात्राओं आदिबा, श्रृष्टि, चाॅदनी, सोनिया, तानिया, रेशमा, शिखा, कीर्ति, मोनिका, निशा, अंतिम, और प्रीती, ने “चोगाड़ा तेरा“ गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। साथ ही बी0एस0सी होमसाइंस तृतीय वर्ष की छात्राओं तनु, वर्षा शिवार्थी, मेघा अंजली कल्पना और ज्योति ने “ढोली तारो ढोल बाजे“ गीत पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की छात्राओं अपर्णा, वसुंधरा, आयुषी, अंजली उत्तरेजा, मेघा, तनु, ग्रेसीराज, जिया त्यागी, किरण, आंचल मलिक, विधि ने “राधा कैसे न जले“ गीत पर डांडिया नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों को गुजराती संस्कृति की याद दिला दी। एम0एससी0 प्रथम वर्ष की छात्राओं शइस्ता निकिता, सुरभि, दीपांशी, आरजू और रजिता ने “ढ़ोलिदा“ गीत पर शानदार प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज़ के चेयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने नवरात्रि के पावन उत्सव पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति साक्षात् माता दुर्गा का ही स्वरूप है। हमारे ग्रंथों में भी कहा गया है कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता भी निवास करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में नारियां पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं है। ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जो नारियों की प्रतिभाओं से अछूता हो।
कार्यक्रम में श्रीराम काॅलेज की काॅर्डिनेटर डा0 प्रेरणा मित्तल ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महिलाएं असंभव को संभव बना सकती हैं। तमाम क्षेत्रों में महिलाएं पुरूषों से अ्रग्रणी होकर अपनी क्षमताओं को साबित कर रहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं समाज और देश में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। मगर यह तभी संभव है जब महिलाएं खुद अपने अस्तित्व एवं अपनी क्षमताओं का आंकलन करें।
कार्यक्रम का संचालन पूजा मलिक और निकिता ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डीन, गृह विज्ञान डा0 श्वेता राठी, प्रवक्ताओं रानी मेनवाल, रूबी पोसवाल, दीपा सैनी, वर्षा पवांर, साक्षी चैधरी, प्रियंका ठाकुर, ईशा अरोरा, प्रज्ञा और अलीना आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Comments
Post a Comment