गोरखपुर: पति-पत्नी की अनोखी प्रेम कहानी, एक साथ तोड़ा दम
गोरखपुर गुलरिहा इलाके में पति-पत्नी ने शादी के वक्त लिए गए सात वचन को जीते जी ही नहीं साथ मरकर निभा दिया। दोनों ने जिंदगी की अंतिम साथ ली। शादियों में एक साथ जीने मरने की कसमें और एक दूसरे से कई वादे किए जाते हैं। एक बुजुर्ग दम्पती की हुई एक साथ मौत ने अमर प्रेम चरितार्थ हो गया। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जंगल डुमरी नंबर 1 तेतरिया का है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे से 3घंटे के अंतराल में पति पत्नी दोनों की मृत्यु हो गई ।पहले पति फिर पत्नी ने दम तोड़ा प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पाखंडी 80 2वर्षों से तबीयत खराब चल रहा था और पत्नी तेतरा देवी 75 ने पति के मृत्यु के वियोग में अपना भी दम तोडदिया। मृतक के एक लड़का और चार लड़कियां है। ये सब बेहद गरीब परिवार से है। खेती बारी करके अपने जीवन का गुजारा बसरा करते है।मृतकों को देखने के लिए दूर दराज से लोगोँ की भीड़ जुट गई। बाद में दोनों का दाह संस्कार भी एक साथ ही किया गया। एक साथ दोनों के मृत्यु होने पर स्थानीय लोगों में यह चर्चा का विषय बना है
Comments
Post a Comment