*बढ़ाई गई विद्युत दरों के विरोध में व्यापारियों का धरना प्रदर्शन, प्रदेश सरकार को दिया अल्टीमेट...*
प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर व्यापारियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर सरकार द्वारा बढ़ाई गई विद्युत दरों के विरोध में धरना प्रदर्शन कर अपने-अपने जिलों में जिलाधिकारी को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपकर बढ़ाई गई विद्युत दरों को वापस लेने की मांग की, शामली जिला में नगर इकाई द्वारा सुभाष चौक, शिव मूर्ति पर सैकड़ों व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास कर के नेतृत्व में माननीय उप जिलाधिकारी सदर संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर बढ़ाई गई विद्युत दरें वापस लेने तथा व्यापारियों को कमर्शियल विद्युत दरें जो वर्तमान में घरेलू दरों से ₹6 प्रति पड़ती है से डेढ़ गुनी जाने ₹11 प्रति यूनिट है उसको घरेलू दरों के बराबर करने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया।
*इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष* घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि प्रदेश में विद्युत दरें अन्य सभी राज्यों से पहले ही अधिक है उसके बावजूद भी प्रदेश सरकार ने व्यापारियों एवं किसानों के लिए विद्युत दरें 15% बढ़ाकर प्रदेश सरकार ने व्यापारियों एवं किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है व्यापारी पहले ही मंदी की मार झेल रहा है ऐसे में विद्युत दरें बढ़ाना व्यापारियों एवं किसानों के साथ अन्याय है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि प्रदेश सरकार ने व्यापारियों एवं किसानों की विद्युत दरें कम नहीं की तो अगले माह बड़ा प्रदेश व्यापी आंदोलन होगा जो प्रदेश सरकार को बढी हुई विद्युत दरें वापस लेने को मजबूर कर देगा।
*धरना प्रदर्शन में सैकड़ों* व्यापारियों के साथ किसान यूनियन के किसानो ने भी भाग लिया तथा अपना आक्रोष व्यक्त किया किसान यूनियन के साबित मलिक ने कहा कि आज किसान और व्यापारी दोनों पर ही प्रदेश सरकार अन्याय कर रही है इस लड़ाई में व्यापारी अपने को अकेला न समझे प्रदेश का किसान भी व्यापारी के साथ है क्योंकि विद्युत दरें बढ़ने से किसान भी परेशान है भविष्य में विद्युत दरों के खिलाफ व्यापारी व किसान मिलकर आंदोलन करेंगे धरने को सूर्यवीर सिंह (जिला अध्यक्ष) सुभाष चंद्र धीमान (प्रदेश संगठन महामंत्री) पंकज वालिया, प्रदीप विश्वकर्मा, अजय बंसल आदि ने संबोधित किया।
*धरने में मुख्य रूप से* नरेंद्र अग्रवाल नगर अध्यक्ष रवि संगलनगर महामंत्री राम कुमार राय, धनराज बंसल, विनोद संगल (झिंझाना नगर अध्यक्ष) अशोक नामदेव बनत अजय मित्तल चौसाना नगर अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल (प्रदेश उपाध्यक्ष) पवन कंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गोयल (कांधला) ओमवीर सिंह, मनोज मित्तल, महेश धीमान, जयपाल सिंह, गौरव बंसल, राम दयाल गुप्ता आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment